BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 7:59 pm
KHABAR : सिखवाल ब्राह्मण महासभा की महिलाओं ने मंदिर प्रवेश के लिए वस्त्रों की मर्यादा का पालन करने संबंधी पोस्टर किया जारी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा नीमच की महिलाओं ने आज मंदिर में प्रवेश करते समय वस्त्रों की मर्यादा का पालन करने संबंधी एक पोस्टर जारी किया गया। यह पोस्टर स्कीम नंबर 9 स्थित सत्यनारायण मंदिर में महंत अयोध्या दास जी महाराज के कर कमलों से जारी किया गया। 

महासभा की नीमच जिला अध्यक्ष अपेक्षा शर्मा ने बताया कि पोस्टर में निवेदन किया गया है कि मातृशक्ति, बहिनें एवं युवा वर्ग मन्दिर में पूजा-पाठ, साधना के लिए आते वक्त जाने-अनजाने मन्दिर की मर्यादाओं का ध्यान नहीं रख पाते हैं। हम मंदिर में वस्त्र, हाफ पेन्ट, बरमुड़ा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी-फटी जींस, कैप्री, फ्रॉक, तंग वस्त्र, बिना चुन्नी सूट के मन्दिर में प्रवेश करते हैं। मन्दिर में उक्त प्रकार के वस्त्र पहनना उचित नहीं है। यह पोस्टर नीमच के सभी मंदिरों पर चस्पा किए जाएंगे। सत्यनारायण मंदिर से इसकी शुरुआत की गई। 

इस अवसर पर अपेक्षा शर्मा, प्रीति पांडे, लक्ष्मी पांडे, सरोज शर्मा, पूजा व्यास, संजू शर्मा, मीना पांडे, स्मृति शर्मा, कल्पना व्यास और ऋषि व्यास मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE