रतलाम। आमतौर पर तो वारदात को रोकने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने एवं तत्काल पुलिस घटनास्थल पर बुलाने के लिए डायल 100 का उपयोग जनता करती है l लेकिन आलोट में 30 मई को रात्रि में एक युवती को विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो उसने तत्काल डायल 100 पर फोन लगा दिया फोन लगते ही कुछ ही देर में युवती के पास डायल 100 पहुंचती है और उसे विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन छोड़ती है।
जानकारी के अनुसार आलोट निवासी एक युवती दुर्गा जीएनएम की परीक्षा देने रतलाम ट्रेन से जाने के लिए सुबह करीब 4 बजे घर से निकली। संजय चौक आने पर कोई साधन नहीं मिले काफी देर इंतजार के बाद जब ट्रेन का समय नजदीक होता जा रहा था। तभी उसने प्रातः 4.15 पर डायल 100 पर फोन लगा दिया फोन लगने के तुरंत बाद डायल 100 पहुंची और युवती को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पहुंचाया वहां से वह ट्रेन पकड़ कर परीक्षा देने रतलाम पहुंची।