BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 12:42 pm
BIG NEWS : भयंकर गर्मी और खाटू श्याम का मंदिर, जब एमपी से निकला भक्त अपनी ये मनोकामना के साथ दंडवत प्रणाम करते हुए तो आमजन हुए अचंभित, जानिए भक्ति का ये जूनून लेकर कौन जा रहा है सैकड़ो किमी की दूरी तय कर दर्शन को, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। राजस्थान में खाटू श्याम का एक बहुत ही बड़ा और भव्य मंदिर है जिसके दर्शन के लिए राजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश और कई अन्य प्रदेशों के भक्त वहां लाखों की तादाद में रोजाना दर्शन करने जाते हैं। लेकिन खाटू श्याम के कुछ ऐसे भी भक्त हैं जिनको देखने के बाद हम सहसा विश्वास नहीं कर पाते हैं कि आज के युग में भी इस तरह के भक्त हमें देखने को मिलते हैं। 

खाटू श्याम के भक्त राकेश ठाकुर जिनकी ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास चरम पर है और वह इस भक्ति में किस तरह डूब जाते हैं उसका पता स्वयं को नहीं होता है। आज ऐसे ही भक्त नीमच के नजदीक से खाटू श्याम जाते हुए देखने को मिले, जिनकी भक्ति के बारे में बात की जाए तो वह धामनोद धार जिले के रहने वाले हैं तथा धामनोद से खाटू श्याम पैदल यात्रा चार बार कर चुके हैं जिसकी दूरी लगभग 700 किलोमीटर है। साथ ही अब वह पांचवीं बार खाटू श्याम के मंदिर धामनोद में बनाने को लेकर धामनोद से खाटू श्याम दंडवत प्रणाम करते हुए 700 किलोमीटर की दूरी इस चिलचिलाती धूप में जा रहे हैं। जिनको देखकर हम सहसा विश्वास नहीं कर पाते हैं लेकिन यह पूरी तरह सत्य है। इस तरह के भक्त हमें बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। वैसे राकेश ठाकुर बहुत अच्छे भजन गायक भी है तथा दंडवत पैदल यात्रा के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मोन भी रहते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE