BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 2:04 pm
KHABAR : स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए सामूहिक भूमिका जरूरी, नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर पवार ने दिलाई विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। शहर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए सभी की सामूहिक भूमिका जरूरी है। हमने देखा है वर्षों पूर्व हमारे आसपास का वातावरण सुखद था, क्योंकि पेड़-पौधे अधिक थे। हमें न केवल पर्यावरण का संरक्षण करना है, बल्कि स्वच्छता के लिए ऐसा कार्य करना है, जिससे अन्य भी प्रेरित हो। हम स्वयं स्वच्छता के नियमों का पालन करें और अन्य को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।

यह विचार नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर व सामाजिक कार्यकर्ता अमितराव पवार ने गुरुवार को शिप्रा के शासकीय उमावि में खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए व्यक्त किए। पवार ने कहा कि हम स्वयं के लिए एवं समाज के लिए स्वच्छता का संकल्प लें। हम अपने शहर, प्रदेश व देश को स्वच्छ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। ग्रामीण युवा केंद्र के खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां से शिप्रा नदी बहती है। शिप्रा नदी व आसपास गंदगी नहीं फैलाएं। नदी के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। आगामी दिनों में स्कूल खुल रहे हैं। अपने विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखना है। साथ ही सड़कों पर कचरा नहीं फेंके। हमें स्वच्छता को आदत बनाना होगा। इस अवसर पर खेल युवा कल्याण विभाग के समन्वय युनूस खान, योग शिक्षक बाबूलाल पटेल, रिजवान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE