BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 2:06 pm
KHABAR : राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा के प्रथम दिवस हुए 35 मैच, रंगारंग रूप से हुआ शुभारंभ, स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने में खेलों महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, आईपीएस नरवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। यह बात भारतीय ग्रेपलिंग संघ के तत्वाधान एमेच्योर ग्रेपलिंग स्पोर्टस संघ द्वारा आयोजित 16वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि आईपीएस (भारतीय ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष) ओ.पी. नरवाल ने कही। 5 जून तक चलने वाली राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा के प्रथम दिवस 35 मैच खेले गए। मैचों के पूर्व रंगारंग रूप से स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईपीएस नरवाल के साथ उपाध्यक्ष रविकांत मिश्रा उप्र, टैक्निकल डायरेक्टर बलविंदर सिंह, महासचिव संजय पवार, विशेष अतिथि प्रेसक्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेख कौशल एवं विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी ने विधिवत रूप से किया। गौरतलब है कि स्पर्धा में भारतवर्ष से 27 राज्यों के करीबन 800 से अधिक खिलाड़ी एवं 70 अधिकारियों ने हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखायेंगे। देवास में हो रही स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय व खिलाडिय़ों ने स्पर्धा में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE