BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 6:28 pm
KHABAR : कायस्थ समाज एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में कायस्थ समाज ने बुजुर्गों के सम्मान के साथ मनाया मातृ पितृ दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कायस्थ समाज एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में कायस्थ महासभा के  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं सांसद कैलाश सारंग के जन्म दिवस की पावन स्मृति में बुजुर्गों का सम्मान  कार्यक्रम  शाम 5.30 बजे
 श्री वैभव सुखधाम मंदिर परिसर, 14/4, विकास नगर पर आयोजित किया गया।  समाज में बुजुर्गों के सम्मान को प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा कार्यों में योगदान देने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी पद्मा श्रीवास्तव, शकुंतला निगम, ओम प्रकाश श्रीवास्तव ,लक्ष्मी गौड दलपत राय गौडआदि 5 बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

 मातृ पितृ दिवस  लोगों का आदर एवं पूजन महाआरती एवं भजन में कायस्थ समाज की मातृ शक्ति ने5 दीपक जलाकर उत्साह के साथ भाग लिया इस अवसर पर बुजुर्गों के आदर्श प्रेरणादाई  जीवन चरित्र पर समाज जनों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया ।इस अवसर पर चित्रगुप्त के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजन कीर्तन महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा कार्यक्रम का समापन महाआरती से किया ।नीमच शहर के सभी कायस्थ समाज जनों ने अपने अपने घर पर दीपक प्रज्वलित कर माता पिता के चरण स्पर्श वंदन कर मातृ पितृ दिवस मनाया।कायस्थ समाज नीमच के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और उपदेश आज भी आदर्श प्रेरणादायक कदम है। उनके बताए मार्ग दर्शन पर चलकर ही समाज ने देश में अपना गौरव बढ़ाया है । चित्रगुप्त मंदिर निर्माण योजना पर विचार विमर्श कर शीघ्र ही इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्प लता सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज प्राचीन काल से बुजुर्ग माता-पिता की आराधना करता आया है ।आधुनिक युग में भी यह पूजा महत्वपूर्ण है क्योंकि माता पिता की पूजा के बाद मानव जीवन में ज्ञान की वृद्धि होती है।बुजुर्गों के सम्मान के बिना युवाओं में संस्कार का विकास नहीं हो सकता है। इसी ज्ञान के कारण समाज के अधिकतर लोग  प्रशासन में अधिकारी उच्च पदों पर पहुंचते हैं समाज में 100प्रतिशत साक्षरता है। समाज शिक्षा को सदैव बढ़ावा देता है । माता-पिता के सम्मान की परंपरा के निर्वहन के चलते ही समाज राजनीतिक, शिक्षा, विज्ञान सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है समाज के आधार स्तंभ प्रख्यात साहित्यकार कवि महादेवी वर्मा , पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ,बाल ठाकरे ,उद्धव ठाकरे, सुभाष चंद्र बोस , कवि हरिवंश बच्चन, सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन ,ऐश्वर्या राय, माला सिन्हा ,शत्रुघ्न सिन्हा, राजस्थान के मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर , सुरेश ओबरॉय, विवेक ओबरॉय ,नवीन पटनायक ,बीजू पटनायक ,आदि ने भी माता-पिता को आदर्श मानकर अपने राजनीतिक कौशल और सूझबूझ से देश के विकास में अनेक योगदान दिया है। समाज के आराध्य देव चित्रगुप्त ,स्वामी विवेकानंद पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों ने दुनिया को मार्गदर्शन प्रदान किया है जो समाज के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर  तथा अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना,सचिव, दिनेश श्रीवास्तव, दिलीप निगम शैलेंद्र गौड वीरेंद्र गौड आदि गणमान्य समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक राय गौड ने किया तथा आभार कायस्थ ‌महासभा के जिला सचिव सत्येंद्र सक्सेना ने व्यक्त किया। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE