BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 11:34 am
BIG NEWS : चामुंडा टेकरी पर लगे रोप-वे की ट्राली का गिर्री में निकला था तार, ट्राली में फंसे उड़ीसा के 6 श्रद्धालु की बची जान माता टेकरी पर दर्शन करने आए थे, बड़ा हादसा टला, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। चामुंडा टेकरी पर लगे रोप-वे कि ट्राली का तार तेज हवा और आंधी से गिर्री में से अलग हो गया था। उस दौरान एक छह लोग थे जो फंस गए थे। घटना की सूचना मिलने पर एनआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जिन्हें रेस्क्यू कर मशक्कत से नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी, ट्रैफिक टीआई सहित अन्य अधिकारी पहुंचे रोप वे में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया। यदि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल एक्शन में नहीं आती तो देवास में एक गंभीर हादसा हो जाता। नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचकर यात्रियों की जान बचाई।शनिवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम में बदलाव आने पर तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे शहर के अधिकांश क्षेत्रों में तेज आंधी से पेड़ गिर गए। मौसम के बदलाव का असर चामुण्डा माता टेकरी पर लगे रोप-वे पर भी हुआ। माता टेकरी से नीचे की और आ रही एक ट्राली का तार गिर्री मे से निकल गया। ट्राली में सवार उड़ीसा आंध्रप्रदेश छत्तीसगढ़ से आये 6 दर्शनार्थी थे जिन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई थी। एनडीआरएफ के जवान ने ट्राली में फंसे 6 लोग जिसमें रमेश, प्रीति, प्रियंका, रोहित आर्य एवं सतीश को बचाया। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में सभी लोग सकुशल है कोई जनहानी नहीं हुई है। इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं जहा माता टेकरी पर रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं ओर ऐसै धार्मिक स्थल पर इतनी तेज बारिश और हवा आंधी में भी रोपवे बंद नहीं करना और उसका संचालन अनवरत जारी रखना रोपवे संचालक की मनमानी या लापरवाही है, इसकी जांच होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE