BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 2:33 pm
BIG NEWS : चचेरे भाई को मैसेज कर होटल में खाया जहर, होटल पहुंचे तब तक खा चुका था जहर, एमवाय अस्पताल में मौत, तीन दिन से था लापता, पड़े खबर

Share On:-

इंदौर ।  एरोड्रम थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने होटल के कमरे में जहर खा लिया। पुलिस के मुताबिक वह तीन दिन पहले अपने घर से बिना बताए लापता हुआ था। इस दौरान वह होटल में ठहरा हुआ था। जान देने के पहले अपने चचेरे भाई को मैसेज कर होटल का पता दिया ओर कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है। वहीं परिजन होटल पहुंचे तब तक उसने जहर खा लिया था। होटल के कर्मचारियों से बोलकर इमरजेंसी चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। तब उसके हालत बहुत बिगड़ी हुई थी। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बार उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस के मुताबिक विद्या पैलेस कॉलोनी में रहने वाला नीरज 28 पुत्र महेन्द्र वर्मा अपने घर से 31 मई को बिना कहे कहीं चला गया था। शनिवार को वह इलाके एंजल होटल के कमरे में बेसुध पड़ा मिला। बताया जाता है कि नीरज ने अपने चचेरे भाई बबलू को वॉट्सएप पर मैसेज कर जान देने की बात कही थी।  और जब बबलू ने नीरज के पिता महेन्द्र को जानकारी दी तो वह होटल पहुंचे। यहां कमरे में नीरज बेसुध पड़ा मिला। जिसके बाद नीरज को अस्पताल लेकर चले गए। साथ ही पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि नीरज के पिता महेन्द्र निजी बैंक में गार्ड है। वहीं परिवार में एक बहन है। नीरज जुएं ओर सट्टे की लत के चलते कर्ज में दब गया था। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनके मकान का निर्माण चल रहा है। जिसके लिये उन्होंने घर में रुपए अलमारी में रखे थे। नीरज उसे भी अपने साथ लेकर गया था। पुलिस ने नीरज का मोबाइल जब्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE