BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 3:09 pm
KHABAR : कालापीपल तहसील के ग्राम रामड़ी में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन, कथा का पुण्य आयोजन स्वर्गीय सियाराम पाटीदार की पुण्य स्मृति में रखा, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम रामड़ी में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। यह भागवत कथा का पुण्य आयोजन स्वर्गीय सियाराम पाटीदार की पुण्य स्मृति में रखा गया है। भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकली जिसमें जिधर देखो उधर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पीत वस्त्रों में नजर आए। माता बहनों ने भी पीत परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति को उजागर किया। ढोल नगाड़ों के साथ भव्य जुलूस में भजनों के साथ माता बहने और छोटे बच्चे थिरकते नजर आए। महादेव शिव शंभू के भजनों ने पूरा माहौल भजन मय कर दिया। भजनों की ध्वनि ने सारा वातावरण खुशनुमा बना दिया। कथा का आयोजन रोज ही दोपहर 12रू00 से 3रू00 बजे तक श्री राम जानकी मंदिर रामड़ी में रहेगा। पंडित पंकज वैष्णव के मुखारविंद से भक्तगण कथा सुनेंगे और सत मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे और संकल्प भी लेंगे। कथा के सातवें दिन अर्थात 10 जून को भंडारे एवं महा प्रसादी का वितरण सुनिश्चित किया गया है सभी भक्तगण अवश्य पधारें। उक्त कथा के आयोजक बैजनाथ, सीताराम, गंगा प्रसाद, नारायण सिंह, महावीर प्रसाद, अमित, राजेश के साथ ही ग्राम के समस्त नागरिक भी है। इस अवसर पर जनपद सदस्य विष्णु पाटीदार गुरु के साथ ही साथ समस्त भक्तगण माता बहने बच्चे आदि सभी शामिल रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE