नीमच। धनेरिया कला पूर्व जनपद उपाध्यक्ष माया दीपक नागदा की मनोकामना पूर्ण होने पर अपने निवास से खाकर देव महाराज मंदिर तक लोटन यात्रा कर पहुंची। यह स्थान खाकर देव महाराज बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। हर रविवार को चोकी होती हैं।
मंदिर के पुजारी भोलाराम सूत्रकार बताया कि किसी को भी अगर सांप बिच्छू काट जाए तो इनके नाम की हाथ में ताप्ती डोरा बांधा जाता है। घर में कोई परेशानी चल रही हो तो उनके नाम की पाती दी जाती है। बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु हर रविवार को आते हैं। बहुत ही पुराना स्थान है। यही नहीं धनेरिया कला में मेघ भगत का भी बहुत ही चमत्कारी स्थान है।