BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 12:23 pm
KHABAR : छात्र जीवन पढ़ाई के लिये होता है, चाहे स्कूल हो या कालेज, हमारा पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहना चाहिये, सचेत रहिये कि कोई हमारे भोलेपन का दुरूपयोग न करे, पूर्णिमा सोलंकी, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। छात्र जीवन पढ़ाई के लिये होता है। चाहे स्कूल हो या कालेज, हमारा पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहना चाहिये। ध्यान हटा कि दुर्घटना घटी। अनेकों छात्राओं के साथ ऐसा ही होता है। एक उज्जवल भविष्य के लिए छात्र जीवन में अनुशासन आवश्यक है। कभी किसी अजनबी से बात न करें। किसी अज्ञात को अपना मोबाइल नम्बर न दें। किसी पर भी एकदम से भरोसा न करें। किशोर अवस्था में छात्राओं में नासमझी का भोलापन अधिक होता है पर सचेत रहिये कि कोई हमारे भोलेपन का दुरूपयोग न करे। यदि आपको लगता है कि कोई आपके साथ गलत व्यवहार कर रहा है तो तुरंत ही अपने परिवार को बताइये ओर पुलिस को भी बताइये। माता पिता द्वारा दिए गए निर्देशोें का पालन कीजिए। ध्यान रखिए माता पिता से बढ़कर हमारा और कोई हितेषी नहीं है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपका सिर झुके, करें तो ऐसा कार्य करें कि माता पिता शान से सिर उठा सकें। जय हिन्द सखी मंडल द्वारा आयोजित छात्राओं की सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य विषय पर कोतवाली टी आई दीपक यादव के निर्देशन में कोतवाली थाने से उपस्थित पूर्णिमा सोलंकी एवं कविता मालवीय ने उपस्थित छात्राओं के समक्ष उक्त विचार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि योग्यता का विकास ही व्यक्तित्व का विकास है। कार्यक्रम में वैशाली कटारिया, खुशबू चावड़ा, मनीषा असवान, तनु प्रजापति, जान्हवी कुशवाह, छाया पंचोली, नयना गुजराती, अंकिता परसाई, प्रीति पारस, रिंकी दिवाकर और किरण कुमावत सहित अनेकों छात्राएं उपस्थित थीं। अतिथि स्वागत रोशनी कुमावत और शीतल सावले ने किया। आभार मुस्कान रवालिया ने व्यक्त किया। संचालन अंबिका राजपूत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE