BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 12:44 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर रतलाम में आयोजन, रतलाम में पौधे लगाकर, साइकिल रैली और शपथ लेकर मनाया जा रहा विश्व पर्यावरण दिवस, सामाजिक संस्थाओं ने किया आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। देश और दुनिया के साथ रतलाम में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं ने अलग-अलग आयोजन कर पर्यावरण दिवस मनाया है। हनुमान ताल पर साइकिलिंग करने वाले साइकिलिस्ट के ग्रुप में साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण और ईंधन बचाने का संदेश दिया है। रोटरी गार्डन में मॉर्निंग यंगस्टर ग्रुप द्वारा पर्यावरण बचाने की शपथ लेकर पौधारोपण किया गया है। वहीं,विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधारोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया है।


रतलाम में पर्यावरण दिवस के मौके पर आम लोगों के साथ शहर के समाजसेवी, बुद्धिजीवी और प्रतिनिधियों ने पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण और साइकिल रैली आयोजन किया है। हनुमान ताल पर आयोजित साइकिल रैली में प्रोफेसर अनामिका सारस्वत, गिरीश सारस्वत, डाइट प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता ,राधा पालीवाल एवं जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल मौजूद रहे और मॉर्निंग वॉक पर दोपहिया या चार पहिया वाहन से आने वाले लोगों को साइकिल का प्रयोग करने का संदेश दिया। जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पवन सोमानी ने भी पौधारोपण कर क्षेत्र के रहवासियों के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रतलाम शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए अलग-अलग आयोजनों का दौर जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE