नीमच। शहर के इंदिरा नगर के बैरिस्टर उमाशंकर मांगलिक भवन में तीन दिवसीय संगीतमय भव्य नानी बाई का मायरा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रभा बैरागी के मुखारविंद से प्रतिदिन रात्रि को 8 से 10 तक धार्मिक गंगा बहेगी। 6 जून को शाम 5 बजे शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा इंदिरा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मांगलिक भवन पहुंचेगी।
प्रतिदिन शाम को 8 बजे से 10 बजे तक भव्य नानी बाई का मायरा पर ज्ञान की गंगा बहेगी। सभी धर्म प्रेमी जनता अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म का लाभ लेवे। उक्त कार्यक्रम सभी भगवानपुरा व इंदिरानगर वासियों के जन सहयोग से किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद मुकेश पोरवाल ने बताया कि कलश यात्रा में सभी माता-बहने लाल चुनरी पहन कर आए और पुरुष सफ़ेद कुर्ता पजामा पहन कर भाग ले।