विश्व पर्यावरण दिवस पर आज कस्बे में कई स्थानों पर पॉलिथीन मुक्त कस्बा बनाने का संदेश देते हुए कार्यक्रम हुए। आम लोगों को पॉलिथीन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण किया गया।
उपखंड और तहसील कार्यालय में एसडीएम अर्चना बुगालिया सहित तहसीलदार एम नासिर बेग मिर्जा की मौजूदगी में कार्यालय परिसर में सफाई कर पॉलीथिन ओर प्लास्टिक वेस्ट जमा किया गया। जिसके निस्तारण के लिए नगर पालिका के स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्थापित सेंटर में जमा करवाया जाएगा। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पॉलिथीन मुक्त होने का संदेश दिया। वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर आईएलआर मदनलाल भील, मोहम्मद हारुन, रूपनारायण शर्मा,अनिल काबरा आई ए रतनलाल कुमार,पटवारी चंद्र प्रकाश चाष्टा, वन विभाग के वन पाल नानालाल भूल, नारायण लाल, भैरूलाल जाट,रोशन जाट गार्ड गोपाल सालवी आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर आज कस्बे से पॉलिथीन और प्लास्टिक की अन उपयोगी वस्तुओं को इकट्ठा किया जा रहा है।यह कार्य सुबह से शुरू हुआ।जिसमें सुबह 10 बजे तक इकट्ठा किया गया पोली और प्लास्टिक वेस्ट नगर पालिका के त्त्त् सेंटर में जमा किया गया।
एस बी एम के कुंदन कोदली ने बताया कि नपा ईओ करणी सिंह सौदा के दिशा निर्देशन में एसआई रेखा देवी, जमादार विजय, मुकेश, गीता देवी आदि के साथ नगर पालिका के कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं। लोगों को कस्बे को पॉलिथीन मुक्त करने का संदेश भी दे रहे हैं। दोपहर में तालाब की पाल और दोपहर बाद 4रू00 बजे कस्बे के सभी कचरा संग्रहण केंद्र से पोली और प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा कर त्त्त् सेंटर में जमा करवाया जाएगा और लोगो को इस संबंध में जागरूक किया जाएगा।