कसरावद। नगर के गायत्री परिजनों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर्पण गिरि पर पौधों के बीच निंदाई गुड़ाई का काम किया। सभी ने मिलकर यहां प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक सामूहिक श्रमदान कर पौधों के बीच समय व्यतीत किया। ज्ञातव्य है कि गायत्री परिवार द्वारा समर्पण गिरि के अतिरिक्त वर्ष 2012 एवं वर्ष 2013 में संकल्प पहाड़ी नामक अन्य दो पहाड़ियों पर भी 108 त्रिवेणियों सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1100 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया जा चुका है। आज सारे पौधे शत-प्रतिशत अवस्था में जीवित होकर वृक्ष बन चुके हैं। इसके अतिरिक्त गायत्री परिवार द्वारा तहसील के ग्राम खामखेड़ा, दुर्गापुर, पीपलगोन, ओझरा एवं बामंदी में भी परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य की मधुर स्मृति में ऐसे ही सुंदर श्रीराम स्मृति उपवन सफलतापूर्वक खड़े किए जा चुके हैं।