मनासा। मंदसौर रोड पर रूपवास में 27 मई की अल सुबह उज्जैन से महाकाल दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की वेन हादसे मे तीन लोगो की मोके पर मौत हो गयी थी व 4 अन्य ग़म्भीर घायल हो गए थे। वही वेंन चालक पप्पू पाटीदार (रोजगार सहायक सचिव ग्राम पंचायत) उम्र 35 वर्ष निवासी देवरी ख़वासा को ग़म्भीर हालत में नीमच से उदयपुर रेफर किया गया। सोमवार को सुबह वेन ड्राइवर पप्पू पाटीदार की इलाज के दौरान उदयपुर के कनक हॉस्पिटल मे मौत हो गयी। जिसे परिजन मनासा शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम हेतु लाये।
मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया। आप को बता दे कि वेन चालक ड्राइवर पप्पू पाटीदार ग्राम पंचायत देवरी ख़वासा में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत था।