BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 3:41 pm
BIG NEWS : जिले का गांव रतनपुरा और 18 साल की प्रिया, जब घर से भागकर प्रेमी के साथ उठाया ये कदम तो सहम उठा परिवार, जब इस हालत में पहुंचे थाने तो परिजनों ने लिया बड़ा निर्णय, पढ़े खबर     

Share On:-

भीलवाड़ा। परिवार की मर्जी के खिलाफ‎ जाकर बेटी ने लव मैरिज की तो परिजन इतने आहत हुए कि उन्होंने उसकी शोक पत्रिका ‎‎छपवा दी। पिता ने अपनी बेटी‎ प्रिया को मरा मानकर शोक पत्रिका‎ छपवाकर समाज में बांट दी और 13 जून को मृत्यु‎ भोज के लिए आमंत्रित किया। यह‎ मामला भीलवाड़ा के मंगरोप थाना क्षेत्र के‎ रतनपुरा गांव का है।

रतनपुरा गांव के रहने वाले भैरूलाल लाठी (जाट)‎ की बेटी प्रिया ने दांथल गांव के ‎लड़के कमलेश जाट से प्रेम विवाह किया है। बताया जा रहा है कि जब प्रिया नाबालिग थी‎ तब परिजनों ने उसका रिश्ता‎ बचपन में ही उस ‎लड़के से कर दिया था। दोनों परिवारों में विवाद के कारण‎ कुछ महीने पहले ही लड़की के‎ परिजनों ने वहां से रिश्ता तोड़कर‎ कांदा गांव में दूसरे लड़के से कर‎ दिया।‎ प्रिया जाट 17 मई से घर से गायब थी। प्रिया की मां हेमलता ने‎ हमीरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही‎ थी। इस बीच एक जून को प्रिया सदर थाने में दांथल निवासी‎ कमलेश जाट के साथ पुलिस के पास पहुंच गई।

प्रिया ने पुलिस को बताया‎ कि वह 27 मई को 18‎ साल की हो गई। उसके बाद 1 जून को कमलेश जाट से आर्य समाज पद्धति से विवाह कर लिया है। अब वह‎ कमलेश के साथ ही रहना चाहती है। थाने में प्रिया के माता-पिता भी पहुंचे, लेकिन उसने पहचानने से ही मना कर दिया। इसके बाद दोनों लड़के-लड़की चले गए और अभी एक साथ ही रह‎ रहे हैं। बेटी के शादी करने से पिता इतने नाराज हो गए कि बेटी का‎ जीते जी मृत्यु‎ भोज करना तय कर दिया और शोक पत्रिका भी छपवा दी। एक जून से लेकर 13 जून तक‎ 12 दिन शोक के तय कर लिए और अब 13 जून को मृत्यु भोज कर रहे हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE