BREAKING NEWS
KHABAR : संभागायुक्त गुप्ता ने की मतदाता जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चौथे चरण का.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगर में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान कर्मियों.. <<     KHABAR : भौरासा नगर में ब्राह्मण समाज ने मनाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना कांटा के दाम 100 रुपये तक टूटे, मूंग में.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल समाज ने ली शत प्रतिशत मतदान की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती,.. <<     KHABAR : मतदान के लिये श्रमिकों एवं मजदूरों को.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला व तहसील स्तरीय न्यायालयों में होगा.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री परशुराम जयंती पर शहर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : संघ परिवार की नर्सरी में पूर्व सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 6:43 pm
BIG NEWS : अफीम किसान हुए लामबंद, संयुक्त अफीम किसान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, जानिए नई अफीम नीति के लिए काश्तकारों ने क्या कहा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। संयुक्त अफीम किसान मोर्चा संयोजक मंडल सदस्य शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं मांगीलाल मेघवाल ने आज जारी एक प्रेस नोट में कहा कि अफीम की खेती करने वाले किसानों की मांगों को लेकर आज दिनांक 5 जून को संयुक्त अफीम किसान मोर्चा के बैनर तले दो ज्ञापन सौंपे गए। एक ज्ञापन नारकोटिक्स कमिश्नर ग्वालियर के नाम डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर कार्यालय नीमच पर ऑफिस संजय प्रसाद को सौंपा गया, वहीं दूसरा ज्ञापन प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय वित्त एवं राजस्व मंत्री के नाम स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार कविता काडले को सौंपा गया। 

इसके पूर्व नारकोटिक्स कार्यालय के सामने स्थित बगीचे में हुई सभा को मांगीलाल मेघवाल मोहन सिंह जाट पुष्कर माली और शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित किया ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा अफीम किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है एवं उनके उचित प्रतिनिधियों से बातचीत ना करके अन्य लोगों से बातचीत कर तमाम नीतियों का निर्धारण किया जाता है। जिससे अफीम की खेती कर रहे किसानों को बहुत सारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। साथ ही भारत सरकार द्वारा अफीम के क्षेत्र में नई लागू सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती कर रहे किसान संतुष्ट नहीं हैं। जैसा कि विदित है कि इस सेक्टर में अफीम प्रसंस्करण का कार्य प्राइवेट कंपनी को सौंप दिया गया है। इससे सीपीएस पद्धति से खेती कराने के संबंध में ठेका पद्धति एवं प्राइवेट कंपनियों से विदेश के तर्ज पर खेती कराने की आशंका प्रबल हो गई है। जिससे किसानों में असंतोष की स्थिति है। खेती अफीम की हो या अन्य, तमाम संसाधन महंगे होने की वजह से खेती करना महंगा हो गया है। अफीम के मूल्य निर्धारण में उचित प्रक्रिया अपनाने की जरूरत है। किंतु सरकार का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। इसलिए इस इस ज्ञापान को प्रस्तुत किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक किसानों की बातें वित्त मंत्रालय भारत सरकार तक आसानी से पहुंच सके। इन बातों को और इन समस्याओं को नई अफीम नीति बनने के पूर्व सरकार तक पहुंचाया जा सके। जिससे सरकार के समक्ष सही स्थिति पहुंचे और उन्हें उचित निर्णय लेने में आसानी हो।  

अफीम किसानों की मांगे- 

1- 1997-98 में काटे एवं इसके पूर्व 1980 से किसी भी कारण से कांटे सभी अफीम पट्टे बहाली की जाए। दूसरे शब्दों में अफीम खेती कर चुके सभी पुराने किसानों एवं अफीम की खेती करने के लिए इच्छुक नए किसानों  को अफीम खेती करने के लाइसेंस दिया जाए। क्योंकि सरकार पोस्ता दाना टर्की से आयात करती है जिससे हमारे देश व किसान का आर्थिक नुकसान होता है। अफीम किसानों द्वारा उत्पादित पोस्ता दाना की कृषि उपज मंडियों में पोस्ता दाना की खरीदी एवं बिक्री सुनिश्चित की जाए।

2- सीपीएस पद्धति पर पुनः विचार किया जाए इसे समाप्त किया जाए। अधिकांश किसानों को परंपरागत तरीके से खेती करने हेतु लाइसेंस दिया जाए। डोडाचूरा के संबंध में स्पष्ट नीति अपनाते हुए 8/29 झूठे के केस में फसाये गए किसानों को रिहा किया जाए  तथा परंपरागत तरीके से की जा रही अफीम खेती तथा सीपीएस पद्धति के लोगों का उचित मूल्य निर्धारण किया जाए।

3- चिराई लुवाई से अफीम पैदा कर रहे उन सभी किसानों को अफीम का अंतरराष्ट्रीय मूल्य किसानों को दिया जाए और डोडा चूरा का 2000 रूपए प्रति किलोग्राम का मूल्य किसान को दिया जाए। उसके बाद सरकार लूनाई चिराई से प्राप्त डोडा चूरा की दवाई या अन्य उत्पाद सरकार वैज्ञानिक विधि से बनाने के लिए रिसर्च करें।

4- अफीम पॉलिसी का निर्धारण नेता और अधिकारीयों से नहीं संयुक्त अफीम किसान मोर्चा किसान प्रतिनिधियों की सहभागिता से बनाई जाए।

5- अफीम एक औषधिय उत्पाद है जिसको निजी कंपनी के हाथ में जाने से हर हाल में रोका जाए। अफीम प्रोसेसिंग कार्य के लिए सरकार सरकारी क्षेत्र में नई अफीम फैक्ट्री नीमच और चित्तौड़गढ़ में स्थापित करके अंचल के लिए रोजगार पैदा करें। अफीम एवं सीपीएस प्रसंस्करण किसी भी स्थिति में निजी हाथों में नहीं दिया जाए। इस संबंध में प्रसंस्करण निजी हाथों में देने के लिए गए निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए लिखित आश्वस्त किया जाए की सीपीएस पद्धति किसी भी स्थिति में निजी कंपनियों को या ठेका पर कराने हेतु नहीं दी जाएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के स्थान पर सरकारी क्षेत्र में अफीम प्रसंस्करण का कारखाना खोला जाए। 

इन मांगों में के संबंध में संयुक्त अफीम किसान मोर्चा के इक्कीस सदस्य पदाधिकारी मंडल से अविलंब चर्चा की जाकर अफीम निती 2023-24 का निर्धारण किया जाए।
ज्ञापन का वाचन मांगीलाल मेघवाल एवं मोहन सिंह जाट ने किया। 

इस अवसर परनरसिंह दास बैरागी, कालूराम पाटीदार, भोपाल सिंह चौहान मुकेश नागदा, भेरूलाल जटिल, सुनील शर्मा, अशोक धाकड़ नितेश यादव, रामचंद्र डांगी, दौलत सिंह झाला, निर्भयराम आंजना, यश हिंगोनिया, रोशन लाल शर्मा बेंगू, साहिल खान, बालु धाकड़, गुणवंत राठौड़, अंबालाल जाट, विष्णु राठौर, परसराम पाटीदार, बद्रीलाल मेनारिया, संतोष अहीर, भंवर सिंह, राधेश्याम गुर्जर, दिनेश जोशी, शांतिलाल, रामचंद्र, किशन धाकड़, धनराज मेघवाल, सीताराम मेघवाल सहित कई किसान मौजूद रहे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE