BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 7:03 pm
NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, बसंत पंचमी पर लिया गया सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रस्ताव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान की आमसभा में नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरिप्रसाद दमीवाल के अनुसार गांधीनगर स्थित विशाल अकादमी सी.सैकण्डरी स्कूल में संस्थान की वर्तमान की कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा समाजहित में कार्यों को मध्यनजर रखते हुए अध्यक्ष बालचंद गेंदर, कोषाध्यक्ष घनश्याम खनारिया, सचिव राजकुमार बेरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवलाल अडाणिया सहित अन्य पदों एवं सदस्यों को आगामी 2 वर्ष के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इस दौरान संस्थान के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर संभाग स्तरीय निर्माणाधीन श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास निर्माण एवं संचालन कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से अध्यक्ष किशनलाल धनेरिया, कोषाध्यक्ष मनोहर लाडना, सचिव मदनलाल खनारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेशचंद्र खन्ना सहित अन्य पदों, सदस्य मनोनीत किये गये।

इस दौरान संस्थान कार्यकारिणी एवं छात्रावास संचालन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी दमीवाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने चारभुजा नाथ दण्ड के साथ चारभुजानाथ का उद्घोष किया।
कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति से पूर्व समाज के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध द्वारा श्री चारभुजानाथ एवं आराध्य देव विश्वकर्मा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। प्रिया एवं प्रियांशी कुमावत द्वारा सरस्वती वन्दना की गई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद संस्थान सचिव राजकुमार बेरा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष घनश्याम खनारिया ने संस्थान के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत कर वित्तीय स्थिति की जानकारी दी।

इस दौरान संस्थान संरक्षक एवं भामाशाह सुरेशचन्द्र साड़ीवाल ने छात्रावास परिसर के चारभुजानाथ मंदिर के सम्पूर्ण निर्माण कार्य के बाद संस्थान को सुपुर्द किये जाने की जानकारी दी।

इस दौरान अतिथियों द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समाज की बालिकाओं एवं युवतियों को पारितोषिक प्रदान किये गये। डाॅ. श्यामसिंह मंडलिया ने भी विचार व्यक्त किये। 

पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी को-

आमसभा में सर्व सहमति से जिला मुख्यालय पर संस्थान के तत्वावधान में आगामी वर्ष बसंत पंचमी के अबूझ मुहुर्त में पंचम तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित करने पर उपस्थित समाजजनों ने समर्थन करते हुए आम सहमति व्यक्त की।

इस दौरान संस्थान की नई सदस्यता ग्रहण करने वाले बालकिशन पालड़िया, दिनेश लाडना, ओमप्रकाश गेंदर, प्रशांत धनेरिया, गोवर्धनलाल डिडवानिया, विनोद मोरवाल, मांगीलाल मोरवाल, जीवनलाल पालड़िया, सोभागमल सिरोठा का माल्यार्पण एवं उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया।

इस दौरान जगदीश राजोरा, डालचंद खटोड़, जगन्नाथ खटोड़, एडवोकेट लालूराम डूंगरवाल, सुरेशचन्द्र साड़ीवाल, शिक्षाविद् डाॅ. श्यामसिंह मंडलिया, बालुराम खाती, मगनीराम बेरा, राजमल राजोरा, मदनलाल बाबरिया, मधुसुदन, शंकरलाल ओस्तवाल, बंशीधर दमीवाल, शेखर नागोरा, इन्द्रमल सिंघलवाल, डीएल गमेरिया, मुरलीधर अडाणिया, उमाशंकर दौराया, मदनलाल मोरवार, सचिन मोरवार, कालूराम सिरोठा, सुन्दरलाल चंगेरिया, नानालाल खंडारिया, रमेशचन्द्र डूंगरवाल, चतरभूज डूंगरवाल, भगवतीलाल डूंगरवाल, प्रभुलाल दमीवाल, प्रकाशचन्द्र धनेरिया, चन्द्रेश गेंदर, जगदीश गेंदर, सुरेशचन्द्र खटोड़, नरेश कुमार, जसवंत नाराणिया, नारायणलाल कड़वाल, श्री कुमावत महिला जागृति मंच की सदस्या एवं संस्थान के संरक्षक, पदाधिकारी, सदस्य सहित समाजजन उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. सुरेशचन्द्र सिंधु एवं आभार बालचंद गेंदर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE