BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 7:18 pm
KHABAR : भागवत कथा के दौरान जन्मे किशन कन्हैया, हुई महाप्रसादी, नंदलाल के जयकारों से गूंज उठा कथा पांडाल, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। तहसील के गांव नवलपुरा में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। नागदा-मेनारिया परिवार द्वारा आयोजित इस भागवत का सोमवार को चौथा दिन था। भगवताचार्च पूजा मेनारिया (जावदा राज) द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो श्रद्धालुओं ने नंदलाला और जय कन्हैयालाल की के जयकारे लगाए। इससे पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। भगवान के जन्म पर महाआरती कर महाप्रसादी ग्रहण की और सभी ने खुशियां मनाई। साथ ही भगवान नंदलाल के दर्शन करने का सौभाग्य भी धर्मप्रेमी जनता ने प्राप्त किया। कथा में समुन्दर मंथन, राम कथा, भक्त प्रहलाद चरित्र सहित अन्य प्रसंग संगीतमय रूप में बताए। ज्ञात हो कि उक्त कथा का सत्संग चिंतन यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। 

इस अवसर पर अखिल भारतीय नागदा मेनारिया समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया, शिवदयाल नागदा, गोपाल नागदा, प्रेम सिंह भारद्वाज, बख्तावर सिंह तंवर, मनोहर नागदा, अर्जुन नागदा, रघुनाथ सिंह तंवर, रामू मेनारिया, दर्शन नागदा, गोविंद नागदा, घनश्याम नागदा, गोपाल मेनारिया, गुड्डी बाई भारद्वाज, अभिषेक नागदा (लंकेश), रघुनंदन नागदा, बंटी भारद्वाज, पुष्कर नागदा, पूजा भारद्वाज, हरिओम नागदा, ममता मेनारिया, जुगल किशोर नागदा, औंकारलाल नागदा, विशाल मेनारिया, जानकीलाल बैरागी, मुकेश गायरी, सुरेश नागदा, धीरज नागदा, रमेश नगदा, भरत नागदा, घीसालाल नागदा, ज्योति देवी भारद्वाज, आरती मेनारिया, पंडित हरिओम मेनारिया, प्रमोद नागदा (पिंटू) व रघुवंती नागदा सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

आज होंगे ये कर्यक्रम- श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महा रासलीला, मटकी फोड़ सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE