नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा पर्यावरण मित्र संस्था के साथ में स्थानीय सीएम राइज हाई स्कूल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलदार व छायादार वृक्ष के पौधे लगाए गए तथा शिवराज स्कूल स्थित वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए सकोरे उन पेड़ों पर लटकाए गए। सीएम राइज स्कूल के प्रधानाध्यापक किशोर सिंह जैन को प्राचार्य महेशचंद शर्मा ने नियमित देखभाल करने पानी जाने की व्यवस्था करने आदि का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सिंहल भारत विकास परिषद के रीजनल सेक्रेटरी नीमच थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ मनीष चमडिया, अशोक मंगल, मनोज माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, शिखर जैन, रूपेश जाधव, पर्यावरण मित्र संस्था के जगदीश शर्मा, रमेश मोरे, प्रमोद जैन, मोरै, शाला से सविता चौधरी, अर्चना सक्सेना, मंजुला धीर, आदि शिक्षक तथा छात्राएं उपस्थित रहे। सब ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया।