गुना। केंद्रीय विद्यालय गुना में जी 20 इवेंट्स के कार्यक्रम अयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें प्राचार्य विनोद राजोरिया द्वारा विधिवत जी20 इवेंट्स का सुभारम्भ किया गया था। योगाचार्य महेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जी 20 इवेंट्स के अंतर्गत,जनरल अवेयरनेस, ऑनलाइन क्विज, ट्रेडिशनल स्पोर्ट इवेंट, आर्ट एंड क्राफ्ट कंपीटीशन, पीटीएम कम्युनिटी मीटिंग, साइकल रैली, पोएम राइटिंग,कल्चरल इवेंट में सोलो, प्रभात फेरी, रंगोली आदि इवेंट्स अयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें आज ट्रडिशनल गेम्स इवेंट में कबड्डी, रस्सी कूद, खड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, शेर बकरी, घोड़ा बादाम छाई, सतोलिया बोलीवाल, योगासन, चित्रकला आदि गेम्स इवेंट्स स्पोर्ट टीचर राजेश रघुवंशी सर, योगाचार्य महेश पाल के द्वारा अयोजित कराए गए इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों उपस्थित रहे।