नीमच। एमपी में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ने कमर कस ली है। एमपी के मालवा से आज जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने चुनावी शंखनाद किया। वहीं कल बागेश्वर धाम सरकार भी मालवा में पधार रहे हैं। उनके आगमन के पूर्व आज सुवासरा विधानसभा सीट के ग्राम खेजड़िया में भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
कल सुबह हेलीकॉप्टर से खेजड़िया बालाजी पहुंचेंगे बागेश्वर सरकार-
मंदसौर जिले की सुवासरा सीट के ग्राम खेजड़िया में कल से बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन की शुरूआत भी आज मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हो गई है। आज कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कल 7 जून से सुवासरा के खेजड़िया बालाजी में भक्तों को बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र शास्त्री का सान्निध्य मिलेगा। कल सुबह हेलीकॉप्टर से बागेश्वर सरकार खेजड़िया पहुंचेंगे। वे यहां हनुमान कथा करेंगे।
आपकों बता दें कि एमपी की सियासत विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र नित नयी करवट ले रही है। एक तरफ बीजेपी है जो हिंदुत्व के आसरे अपनी चुनावी तैयारी कर रही है और उसके पास इस समय हिंदुत्व के ब्रांड बने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम है, जिनके एक के बाद एक आयोजन शिवराज सरकार में मंत्री और विधायक करवा रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन 7, 8 और 9 जून को सुवासरा विधानसभा के गाँव खेजडिया बालाजी में होने जा रहा है, जिसके आयोजक प्रदेश सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग है वे हेलीकॉप्टर लेकर बागेश्वर सरकार को लेने जाएंगे। इन आयोजनों से साफ़ है कि बीजेपी हिंदुत्व के आसरे चुनाव की वैतरणी को एक बार फिर पार करने के मूड में है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।