BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 6:16 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लि में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि आर के नगर, निम्बाहेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कम्पनी के उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) अमित मेहता, उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेन्द्र शर्मा एवं महाप्रबंधक (पर्यावरण) सुनिल देशमुख के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान मेहता ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित किया कि हम अपने जीवन का हर दिन पर्यावरण दिवस के रुप में मनाते हुए पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु अपना पुर्ण योगदान देवें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर स्वस्थ्य पर्यावरण के निर्माण में कम्पनी के साथ-साथ अपनी महत्ती भुमिका का भी निवर्हन करने हेतु अपील की।

कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के शुभम रोहिला ने उपस्थित समस्त को सुरक्षा शपथ दिलाई तथा अमित भारद्वाज ने अतिथियों के समक्ष अपना स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर कम्पनी द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए विश्व पर्यावरण दिवस- 2023 की थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन का संक्षिप्त विवरण दिया। कम्पनी में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में विगत एक सप्ताह से पर्यावरण आधारित नारा लेखन, पोस्टर, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वृहद वृक्षारोपण उद्यान विभाग के मोतीलाल पालीवाल के संयोजन में संपादित किया एवं कम्पनी परियोजना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलवा, फाचर अहिरान एवं बडोली माधोसिंह में भी विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जागरुकता हेतु वंडर सीमेंट सर्कल पर 3 जून को निःशुल्क पीयुसी जांच शिविर भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अन्त में कम्पनी के राहुल बंसल ने सभी आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन अनिल गोड द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE