BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 6:57 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का बोहरा बाजार और बाइक सवार युवक, जैसे ही निकला मार्केट से तो अचानक हो गया ये हादसा, व्यापारियों में भी इस मुद्दे को लेकर काफी नाराजगी, सूचना मिलते ही दौड़े जनप्रतिनिधी, पार्षदों में भी हुई जमकर तूं तूं-मैं मैं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच । आज नीमच के सबसे व्यस्ततम और प्रतिष्ठित बोहरा बाज़ार के व्यापारी सड़क निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन पर उतारू हो गए। 

व्यापारियों ने बताया कि बोहरा बाजार की सड़क लंबे समय से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। व्यापारी लगातार सड़क निर्माण की मांग को लेकर आवाज बुलंद करते रहें है।पार्षद रानी साबिर मसूदी के सामने भी व्यापारियों ने कई बार सड़क निर्माण की बात रखी। लेकिन पार्षद ने लोक निर्माण सभापति के हस्ताक्षर नहीं होने की बात कह कर टालमटोल कर दी। 

आज बोहरा बाजार में सुबह सड़क पर हो रहे गड्ढे की वजह से दुर्घटना हो गई और एक व्यक्ति का सर फट गया। जिसकी वजह से आग बबूला होकर व्यापारी बोहरा बाजार के बाहर इकट्ठा हो गए, और जमकर नारेबाजी करने लगे।विरोध प्रदर्शन की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के सभापति मनोहर मोटवानी,धर्मेश पुरोहित, आलोक सोनी,रूपेंद्र लोक्स,शशि कल्याणी बौहरा बाजार पहुंचे। यहां पार्षद रानी साबिर मसूदी भी पहुंच गई। व्यापारियों ने नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी परेशानी को रखते हुए गुस्से का इजहार किया। 

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी और सभापति मनोहर मोटवानी व पार्षदों के बीच में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि हमें राजनीति नहीं काम चाहिए। बोहरा बाजार के व्यापारियों ने चर्चा के दौरान बोहरा बाजार के बाहर के डिवाइडर और पार्किंग को लेकर भी पुरजोर आवाज उठाई।सभापति द्वारा इस दौरान बाजार का निरीक्षण भी किया गया। मनोहर मोटवानी के जल्द रोड निर्माण के वादे के बाद मामला शांत हुआ।इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE