BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 7:45 pm
BIG NEWS : बस्टान थाने के बासखेडी में हनुमान मंदिर के आश्रम के बाबा के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, बाबा के सिर, हाथ और छाती पर गंभीर चोट आई, पढे़ खबर  

Share On:-

खरगोन। बिस्टान थाने के बासखेडी में हनुमान मंदिर के पास आश्रम में बीती रात बाबा के साथ मारपीट कर अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अन्जाम दिया। घायल भोला बाबा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बाबा के सिर, हाथ और छाती पर गंभीर चोट आई है। करीब रात दो बजे की घटना बताई जा रही है। मारपीट के बाद अज्ञात करीब 5 चोर मंदिर सामग्री सहित 22 हजार रूपये नगद लेकर फरार हो गये। इस दौरान आश्रम में रखे सामान को चोरो ने तहस नहस कर दिया। बिस्टान पुलिस अब जॉच में जुट गई है। भोला बाबा के सिर में दो टांके भी आये है। चोरो ने बाबा को रस्सी बांधने के दौरान गले में भी रस्सी बांध दी थी। शरीर पर जगह जगह चोट आई है। पहले चोरो ने लठी डंडो से पीटा और फिर सिर पर कुल्हाड़ी मारकर चोरी कर भाग गये। आश्रम में बाबा के साथ मारपीट और चोरी की घटना से हडकंप मच गया है। बाबा के साथ बुरी तरह मारपीट की घटना से लोगो में आक्रोश है। भोला बाबा ने मीडिया को बताया की चोरो ने जमकर मारपीट की सिर सहित पूरे शरीर पर चोट आई है। बिस्टान पुलिस जॉच में जुट गई है। ग्रामीण क्षेत्र होने से सीसीटीवी कैमरे नही लगे हुए है। चोरो के इतने हौसले बुलन्द है की चोरी की घटना के दौरान बाबा से जमकर मारपीट की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE