BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 10:40 am
BIG NEWS : ग्राम खेजड़िया में उमड़ा भक्तों का सैलाब, आज इतनी बजे हेलीकॉप्टर से सीतामऊ पहुंचेंगे बागेश्वर सरकार, होगा तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

सीतामऊ। बागेश्वर धाम के कथावाचक पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से खेजडी़या में होने वाली हनुमत कथा से पूर्व कल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पहुँची हजारो की तादाद में महिलाओं पुरुषों की भीड़ ने आयोजक समिति का उत्साह कई गुना बड़ा दिया। मंत्री हरदीपसिंह डंग के नेतृत्व में आयोजक समिति द्वारा कथा पंडाल से लेकर भोजन शाला तक चाक चौबंद व्यवस्थाए की गई है। सुरक्षा की दृष्टी से बसई चम्बल नदी पुल के ऊपर दोनों तरफ जालिया लगाकर पैक किया किया गया है , इसके अलावा गौताखोर एसडीआरएफ टीम भी एक्टिव मोड़ में है। कथा को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है जिला पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव समेत पूरा प्रशानिक अमला कथा की व्यवस्थाओं ओर यहां आने वाले श्रोताओं की व्यवस्थाओं में लगातार जुटे हुए है। सुवासरा खेजड़िया सीतामऊ के बीच कुछ मार्गों में भी परिवर्तन किया है। क्षेत्रीय विधायक व मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग इस पूरी कथा के केंद्र बिंदु है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 07 जून यानी कि आज 11 बजे के लगभग हेलीकॉप्टर के द्वारा छतरपुर से सीतामऊ आएंगे। सीतामऊ पहुँचकर परसमल जी जैन के नवीन (फार्म हाउस) भवन का शुभारंभ कर गृह प्रवेश कराएंगे, यहां पर मंत्री श्री डंग की अगुवाई में बागेश्वर धाम सरकार के पण्डित जी का स्वागत सत्कार किया जाएगा। पँ श्री धीरेन्द्र क्रष्ण शास्त्री की कथा के दौरान तीन दिवस तक रुकने की व्यवस्था भी यही पर की गई है। 03 बजे कथा आयोजन स्थल खेजड़िया पहुचने से पहले सीतामऊ की धर्मप्रेमी जनता जगह जगह सरकार का भव्य स्वागत करेंगे, जिसकी तैयारियां की जा रही है।
खेजड़िया में 07 से 09 जून तक हनुमंत कथा वही 8 जून को दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार भी लगेगा। 8 जून को दिव्य दरबार पश्चात रात्रि 8 बजे लोकप्रिय भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनो की प्रस्तुतिया देंगे।  इस पूरे आयोजन के दौरान खेजड़िया में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। कथा पंडाल में कल रात्रि से ही बाहर के श्रद्धालु आने प्रारंभ हो चुके है, बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर महराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के एक झलक पाने के लिए हजारों लाखों की संख्या में लोग टकटकी लगाए बैठे हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE