नीमच। नीमच के नजदीक पिपलोन ग्राम में शनि देव मंदिर के कलश स्थापना के अवसर पर पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा प्रवक्ता पूजा मेनारिया के मुखारविंद से रात्रि 8 से 11 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास रेवली देवली, धनेरिया कला, दसानी एवं पिपलोन ग्राम के श्रोता गण सुनने को आ रहे हैं।
कथा के तीसरे दिवस नरसी मेहता जूनागढ़ से टूटी गाड़ी, बूढ़े बैल व साथ में सुरिया साधु को लेकर अंजार जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी टूट गई तो नरसीजी ने भगवान कृष्ण को याद किया। भगवान स्वयं किशना खाती बनकर आए व गाड़ी को ठीक कर दिया। इस दौरान मीठे रस से भरियो री राधा रानी, टूटी-टूटी गाड़ी लंबी-लंबी दाढ़ी, बांस की बांसुरिया पे घणो इतरावे, भजनों पर श्रद्धालु झुमने लगे। पांचवे दिवस मायरा लेकर रेवली देवली के ग्रामवासी महिषासुर मर्दिनी भक्त मंडल मायरा भरने के लिए पिपलोन गांव जाएंगे।