BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 4:51 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का कंजार्डा और 23 साल का रवि, जब मकान निर्माण कार्य के दौरान हुआ ये हादसा तो मच गया कोहराम, जैसे ही युवक को देखा इस हाल में तो दौड़े परिजन, फिर आनन फानन में किया अस्पताल का रुख, परिवार में पसरा मातम, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर  

Share On:-

कंजार्डा । बुधवार को दोपहर ग्राम कंजार्डा में बालाजी चोराहे पर मकान का निर्माण कार्य करते समय पोल खड़ा करने के दौरान अचानक घर के ऊपर पर निकल रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से लोहे का पोल टच हो गया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। 

थाने से मिली जानकारी अनुसार कंजार्डा निवासी 23 वर्षीय युवक रवि पिता खेमराज जाती प्रजापति अपने मकान के निर्माण का कार्य कर रहा था उसी दौरान लोहे का पोल खड़ा करते समय मकान के ऊपर निकल रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारो से टच होने से करंट लग गया जिससे रवि जमीन पर गिर पड़ा। वहीं साथ में रवि के मामाजी मुकेश प्रजापति भी मकान का कार्य कर रहे थे जिन्होंने देखा कि करंट लगने से रवि गिर पड़ा है तो उसे तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने रवि प्रजापति को मृत घोषित किया। 
आपको बतादे की रवि मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छा गया। मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर परिजन को सौंपा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE