BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 11:41 am
BIG NEWS : खुला बोरवेल और 3 साल की मासूम सृष्टि, कपड़े फटने से छूटी हुक, 150 फीट गहराई में गिरी बालिका, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में, सलामती की दुआ में उठे हजारों हाथ, पढ़े खबर     

Share On:-

सीहोर। सीहोर जिले के मंडी थाना इलाके के बड़ी मुंगावली गांव में बोरबेल के गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम सृष्टि के रेस्क्यू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हुक के जरिए मासूम सृष्टि को गड्ढे से बाहर निकालने की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सृष्टि के कपड़े फटने से जिस हुक के जरिए उसे खींचा जा रहा था वो छूट गया और मासूम फिर से बोरवेल के गड्ढे में और अंदर जा गिरी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हुक छूटने के कारण इस बार सृष्टि करीब 150 फीट की गहराई पर गिरकर फंस गई है। जिसे निकालने के लिए फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एक बार फिर बोरवेल के गड्ढे के पास खुदाई का काम शुरु कर दिया गया है।बता दें कि कुछ देर पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है और हुक के जरिए किसी भी पल सृष्टि को बाहर निकाला जा सकता है।

बता दें कि महज तीन साल की मासूम सृष्टि मंगलवार दोपहर को करीब 2.30 बजे बोरवेल के गड्ढे में गिरी थी और तभी से उसका रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। 24 घंटे से भी ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है। बुधवार की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के ही दौरान मासूम सृष्टि बोरवेल में कुछ और नीचे गिर गई थी। बोरवेल 300 फीट गहरा है और उसमें मासूम सृष्टि गिरकर करीब 30 फीट पर फंस गई थी। बुधवार को सुबह वह कुछ और नीचे चली गई। उसके शरीर में कोई हलचल न होने की बात भी सामने आई थी। सृष्टि के परिजन व ग्रामीण उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए सृष्टि को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है और हर कोई उसकी जिंदगी के लिए प्रार्थना करने में जुटा हुआ है। मासूम बेटी के इंतजार में मौके पर मौजूद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE