BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 5:57 pm
KHABAR : अनाज मंडी के समीप चेंबर में फंसा ट्रक, बिजली ट्रांसफार्मर से टकराया, व्यापारियों ने कहा घटिया निर्माण के कारण आए दिन होते है ऐसे हादसे, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। अनाज मंडी के समीप बोरियों से भरा ट्रक गुरुवार को अचानक चेंबर में धंस गया। जहां हादसा हुआ उसके समीप ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। अगर ट्रक थोड़ा और झुकता तो सीधे बिजली के टांसफार्मर में घुसता जिसके कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था। मंडी के सामने नवनिर्मित ब्रिज के कारण आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। गुरुवार को ब्रिज से लगे सर्विस रोड़ पर ट्रक का पहिया चेंबर में घुसने से कुछ देर जाम की स्थिति भी निर्मित हुई। हालांकि कुछ देर बाद एक जेसीबी की मदद से ट्रक को निकाल दिया गया। मंडी के समीप दुकान संचालित करने वाले व्यापारी यश गोयल ने बताया कि जिस तरह से चेंबर बनाए गए हैं सभी में घटिया निर्माण हुआ है जिसके चलते आसपास के सारे चेंबर अब फूट गए हैं जिसके कारण आज यह ट्रक धंस गया गनीमत रही कि ट्रक बिजली के ट्रांसफार्मर में नहीं घुसा नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी। व्यापारी राकेश जैन ने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है जो नाला बना है उसमें घटिया निर्माण हुआ है। यह नाला नए सिरे से बनना चाहिए। जो चेंबर बने है सभी छतिग्रस्त हो चुके है। साथ ही नाले के कारण बोरिंग में गंदा पानी पहुच रहा है। संबंधित अधिकारियों को कई बार अगवत करा चुके है बावजूद कोई हल नहीं निकलता।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE