BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 5:51 pm
BIG NEWS : सिंगोली के ट्रक मालिको एवं ड्राइवरों ने माल से भरी अपनी ट्रकों के साथ देर रात्रि से डाला रतनगढ़ घाट पर डेरा, रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों पर लगाए रुपयों के लेन-देन के गंभीर आरोप, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। सिंगोली के ट्रक मालिकों एवं ड्राइवरों के द्वारा घाट सेक्शन रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों पर रुपयों के लेन-देन को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। कल देर रात से ही माल से भरी अपनी लोडिंग ट्रको को नीमच-सिंगोली रोड घाट सेक्शन के पूर्व सड़क के किनारे खड़ी करके वहीं पर डेरा डाल दिया है। इस दौरान नीमच सिंगोली रोड पर 8 से 10 लोडिंग ट्रक खड़े हुए हैं। 

ट्रक ड्राइवरों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कल रात से हम भूखे प्यासे अपनी ट्रकों को यहां से निकालने के लिए अनुनय विनय कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उल्टा हमें धमकियां दी जा रही है। जावदा एवं मोडिया महादेव बाईपास मार्ग गत दिनों हुई बारिश के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर जानलेवा हो चुका है। जिस पर दुपहिया वाहन निकालना भी खतरे से खाली नहीं है। पिछले कुछ दिनों से लोडिंग ट्रक, बस एवं वाहनों को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा 100, 200 एवं 300 रुपए लेकर निकाला जा रहा था। प्रतिदिन हम भी अपनी ट्रकों को रुपए देकर निकाल रहे थे। लेकिन अचानक आज रात्रि में रुपयों की अधिक डिमांड करते हुए 700 रुपये मांगे गए। हमारे द्वारा मनाही करने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और हमारी ट्रकों को निकलने से रोक दिया गया। प्रतिदिन निकलने वाली बसों को भी रोक दिया गया। कल रात से हम सभी भूखे प्यासे अपनी ट्रकों को निकालने के लिए बैठे हुए है।लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

नायब तहसीलदार रतनगढ़ मोनिका जैन ने बताया कि बड़े वाहन चालकों एवं ट्रक मालिकों की समस्याएं को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में डाल कर शीघ्र ही इनकी समस्या का निराकरण हो ऐसा प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE