BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 6:44 pm
BIG NEWS : नहीं थम रहा पटवारी डाबी के मौत मामला, आदिवासी मोगिया समाज और परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच सौंपा ज्ञापन, प्रभारी तहसीलदार पर कार्यवाई के साथ रखी ये बड़ी मांगे, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। जीरन तहसील में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार मनीष पांडे के द्वारा जारी नोटिस के बाद पटवारी बहादुर सिंह की हार्ट अटैक से हुई मौत को लेकर आज मोगिया आदिवासी समाज के लोग और परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में अनुकंपा नियुक्ति और एक करोड़ रुपए की सहायता राशि की मांग की गई। बहादुर सिंह डाबी हल्का नंबर 8 चीताखेड़ा तहसील जीरन में पटवारी के पद पर कार्यरत थे। मोगिया समाज और परिवार का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा बहादुर सिंह पर कार्य को लेकर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा था। 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बहादुर सिंह को व्हाट्सएप पर रात के समय में दो वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस दिया गया था। जिसके बाद पटवारी बहादुर सिंह को घबराहट होने लगी, उन्हें मल्हारगढ़ अस्पताल लेकर गए और वहां से नीमच अस्पताल लेकर आए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मोंगिया समाज और परिवार के लोगों ने तहसीलदार मनीष पांडे को तुरंत बर्खास्त कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE