BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 7:48 pm
KHABAR : कथा से पहले शोभायात्रा, पं. प्रदीप मिश्रा हुए शामिल, स्वागत में उमड़े श्रद्धालु, भोपाल के करोंद में कल से शुरू होगी शिव महापुराण, पड़े खबर

Share On:-

भोपाल  | करोंद में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले शनिवार से शिव महापुराण कथा करेंगे। कथा से पहले शुक्रवार शाम को शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें पं. मिश्रा भी शामिल हैं। अपने गुरु को सामने देख श्रद्धालु फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय भी शोभायात्रा में शामिल हैं। मंत्री सारंग ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमे।
शोभायात्रा शाम 6.30 बजे बौद्ध विहार से प्रारंभ हुई, जो अन्नानगर चौराहा, सुभाष मार्केट, विकास नगर शिव मंदिर, कैलाश नगर, जनता क्वार्टर, सुभाष खेल मैदान, पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन, पुष्पा नगर चौराहा, महामाई पुलिया, स्टेशन रोड, चांदबड़, विजय नगर, सौभाग्य नगर, सुभाष कॉलोनी मेन रोड, सम्राट कॉलोनी, 80 फीट रोड होती हुई विवेकानंद पार्क नेहरू चौराहे पर पहुंचेंगी। जहां शोभायात्रा का समापन होगा। वहीं शोभायात्रा और पं. मिश्रा का रास्ते में कई जगहों पर स्वागत किया जा रहा है। 200 से ज्यादा सामाजिक संगठन पं. मिश्रा का फूल बरसाकर स्वागत कर रहे हैं। शोभायात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE