मन्दसौर। जिले के खेजड़ियां गांव में बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा सुनकर अपने घर लौट रहे दंपती सड़क दुर्घटना घायल हो गए। 8 जून को शाम को करीब 7 से 8 बजे कथा श्रवण कर अपने घर लौट रहे अफजलपुर निवासी रायसिंह डांगी और उनकी पत्नी बाइक स्लिप होने के कारण नीचे गिर गए। हादसे में दोनो पति पत्नी को सिर में चोटें आई। राहगीरों ने दोनो घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल मन्दसौर पहुंचाया। दोनो पति पत्नी को सिर में टांके लगे हैं और इलाज जारी है अभी दोनो खतरे से बाहर है।
घायल रायसिंह डांगी ने बताया कि बागेश्वर धाम खेजडिया से कथा श्रवण कर घर लौटते समय सामने से आ रहे डंपर की लाइट के कारण रोड नही दिखाई दिया और रोड का निर्माण कार्य होने से रोड पर गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर होने से बाइक ऊपर चढ़ गई जिसके कारण हादसा हो गया।