BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 11:04 am
REPORT : इंदिरा नगर मांगलिक भवन में नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन, कथा वाचक प्रभा बैरागी ने कहा- माता-पिता की सेवा करने से चार धाम यात्रा के समान प्राप्ति होती है, पढ़े खबर 

Share On:-

 नीमच। माता पिता की सेवा ही सच्ची सेवा होती है।  सेवा करने वाले को प्रभु  अवश्य लाभ देता है  धन्य हो ऐसे बेटी बेटी जो की माता-पिता की सेवा करते हैं। माता पिता की सेवा करने से चार धाम की यात्रा प्राप्ति  होती है । जैसी करनी वैसी भरनी । उक्त उदगार कथावाचक प्रभा बैरागी ने व्यक्त किए। वे इंदिरा नगर में आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के समापन अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि नानी बाई के मायरा लाने के लिए एक लंबी लिस्ट बनाई गई। बच्चों को संस्कार जैसे माता-पिता देते हैं वैसे ही उनको मिलते हैं और उनका व्यवहार होता है। बच्चों को हमेशा सत्संग में ले जाकर धर्म के प्रति जागृत करना चाहिए । 
 इंदिरा नगर मांगलिक भवन में प्रभा बैरागी के मुखारविंद से चल रही नानी बाई का मायरा कथा के समापन के अवसर पर शुक्रवार को महाआरती के जजमान पूर्व मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर,  पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन , वैश्य समाज के संभागीय अध्यक्ष संतोष  चोपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव चोपड़ा,  पार्षद दारासिह यादव, बलवंत यादव ठेकेदार, कीर युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चांदना, समाजसेवी गौरव पोरवाल,  पूर्व पार्षद महेश पाटीदार एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती,  सुनील नलवाया,  पार्षद राकेश  किलोरिया , पूर्व पार्षद तुलसा बाई यादव, रामविलास वैद, सन्तोष उदिया प्रेमनारायण गुप्ता थे।
भजनों ने बांधा समा-
काली कमली वाला मेरा यार है’तू बड़ा दिलदार है, छोटे छोटे गैया छोटे-छोटे ग्वाल छोटो सो मारो मदन गोपाल आदि भजनों पर श्रद्धालु अपने आपको भगवान को भक्ति में झूमने से नहीं रोक पाए। भजनों ने समा बांध दिया।
कथा के दौरान बच्चों ने आकर्षक स्वांग धरा जिसने अविका गुप्ता राधिका बनाई गई, नानी बाई आंचल गुप्ता, कृष्ण दिव्या बैरागी सभी बच्चें  आकर्षक का केंद्र बने रहे।
मधुर भजनों पर  महिलाओं द्वारा नृत्य भी किया गया है । संगीतमय नानी बाई को मायरा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया। बड़ीबसंख्या में श्रद्धालु कथा सुनने आए। धर्म के प्रति आस्था को लेकर बड़ा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश पोरवाल ने बताया कि नानी बाई का मायरा  में  इंदिरा नगर, भगवानपुरा वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं धूमधाम से मायरा भरा गया। जिसमें सभी क्षेत्र की जनता अधिक से अधिक संख्या  धर्म का लाभ लिया। भक्तगण कमल जोशी, अरुण खद्योत,  ईश्वर सिंह सोलंकी,  गुणवन्त नपावलिया, दिलीप जैन, रामलाल  गिरोरीया ,  सोरभ  पोरवाल सत्यनारायण चंदेल  सुमित्रा मुकेश पोरवाल पार्षद, गिरिजा सोलंकी, पोरवाल महिला मंडल अध्यक्ष सावित्री पोरवाल, शिवानी बैरागी, कुन्हारा,  शांति बाई पोरवाल  सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश पोरवाल ने कथा समापन अवसर पर जिला प्रेस परिषद के सचिव मनीष चांदना, पुलिस प्रशासन, समाचार पत्र के सम्मानित पत्रकार बंधु, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, नगर पालिका प्रशासन, क्षेत्रीय दरोगा  के प्रति सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE