BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 11:37 am
KHABAR : एबी रोड़ पर रामनगर से कुछ दिनों पहले ही बनकर तैयार हुआ ब्रिज, बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर लिया फैसला, ब्रिज पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। एबी रोड़ पर रामनगर से बावडिय़ा तक बने दो किलोमीटर तक नवनिर्मित ब्रिज पर आए दिन होने वाले हादसों को देखते हुए यातायात विभाग द्वारा आगामी कुछ समय के लिए उक्त ब्रिज पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिलहाल उक्त ब्रिज से चार पहिया वाहन ही आवागमन कर सकेंगे। यातायात विभाग द्वारा ब्रिज के दोनों छोर पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध को लेकर पोस्टर भी लगा दिए गए है। उल्लेखनीय है कि उक्त ब्रिज के निर्माण के बाद से ही ब्रिज पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों सड़क हादसे में ब्रिज पर एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो चुकी है। यातायात डीएसपी किरण कुमार शर्मा ने बताया कि नवनिर्मित ब्रिज राम नगर से बावडिय़ा पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस देवास द्वारा उक्त ब्रिज पर टू व्हीलर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। आगामी कुछ दिनों तक दोपहिया वाहन चालक उक्त ब्रिज का उपयोग न करते हुए नीचे की सड़क का उपयोग करे, यह प्रयोग दुर्घटनाओं को रोकने में सफल होता है तो लगातार किया जाएगा नहीं तो अन्य किसी नई सुधारात्मक प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE