BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 11:52 am
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक हादसा, अल सुबह का वक्त और परिवार में शादी के तैयारियां, जब चाय बनाते वक्त हुआ ये बड़ा हादसा तो मच गई चीख पुकार, दुर्घटना में 3 मासूमों की अकाल मौत, खुशिया बदली मातम में, पढ़े खबर

Share On:-

भिंड | शनिवार सुबह 6.30 बजे एक मकान में विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना गोरमी थाना इलाके के दले का पुरा की है। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में बच्चे, दंपती और दो महिलाएं आ गईं। घायलों को गोरमी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

भिंड SP मनीष खत्री ने बताया कि हादसे में कार्तिक 6 पिता अरविंद कडेरे, उसकी बहन भावना 7 और परी (4) पिता नंदू कडेरे की जान चली गई। अखिलेश कडेरे 50 पुत्र रुस्तम, उसकी पत्नी विमला 45 मीरा कडेरे 30 पत्नी अरविंद कडेरे और पूजा कडेरे पत्नी नंदू कडेरे घायल हैं। पूजा खिल्लाह वराह की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि अखिलेश कडेरे के छोटे भाई सतेंद्र का 17 जून को लगुन-फलदान आना था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर के अंदर मीरा सुबह के समय चाय-नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। खिड़की-दरवाजे टूट गए। दीवारें काली पड़ गईं।

पुलिस मौके पर है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसमें छोटी सी किराना दुकान थी। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि धमाका किस वजह से हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE