मनासा। शुक्रवार को दोपहर मनासा क्षेत्रीय विधायक अनिरुध माधव मारू गांव कानखेड़ी मे चारभुजा मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय भागवत कथा आयोजन मे शामिंल हुए। भागवत कथा का वाचन पंडित विकास नागदा मुखारविंद से किया जा रहा है।
इस दौरान विधायक मारु ने कहा कि सभी को अपनी सनातनी सांस्कृतिक एवं धरोहर को सुरक्षित रखना चाहिए। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच आयोजन का धर्मलाभ लाभ ले रहे है। शनिवार को 7 दिवसीय आयोजन का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक मारू, बगदीराम गुर्जर, मुकेश डांगी, कैलाश पुरोहित सहित श्रद्धालुगण मौजूद रहे।C