BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 12:33 pm
BIG NEWS : खेजडिया में पं धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में उमड़ा भक्तो का सैलाब, प्रतिदिन पहुंचे 2 लाख से अधिक श्रद्धालु, प्रशासन का सहयोग भी रहा सराहनीय, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मंदसौर। जिले के ग्राम खेजड़िया में दिनांक 7 जून 2023 से 9 जून 2023 तक तीन दिवसीय बागेश्वर धाम की कथा का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन लगभग 2 लाख भक्तगण सम्मिलित हुए। जिनकी सुरक्षा एवं सेवा हेतु मंदसौर जिले के 600 एवं सशस्त्र बल व अन्य जिला बल के 800 अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के 350 सदस्य, कोटवार 100 तथा अन्य सामाजिक संगठन के लगभग 1000 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम स्थल में पुलिस द्वारा खोया पाया केंद्र स्थापित किया गया जिसमें कुल 51 नाबालिग बच्चे जो अपने परिवार से बिछड़ गए थे को अपने परिवार से मिलाया गया। पुलिस द्वारा पार्किंग हेतु चार स्थल बनाएं गए जिनमे सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं, ग्राम रक्षा एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य, ग्राम कोटवार एवं पुलिस स्टाफ की मेहनत एवं  सहयोग से सही तरह से वाहन पार्किंग में लगवाए गए। दिनांक 7 जून 2023 को 12160 कुल वाहन आए। दिनांक 8 जून 2023 को 33778 वाहन आये। दिनांक 9 जून 2023 को 43331 वाहन आए। पुलिस द्वारा खेजड़िया मार्ग की सुरक्षा हेतु ट्रैफिक डायवर्जन डीगांव से लारनी फंटे तक करवाया गया। जिसका पालन सभी द्वारा किया जाकर कार्यक्रम में सहयोग किया गया। जिससे कही पर भी जाम जैसी स्थिति नही बनी। सभी के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया। आप सभी के सहयोग मेहनत एवं लगन से कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा जिसके लिए मंदसौर पुलिस आप सभी का सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित करती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE