BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 4:21 pm
BIG NEWS : ढलती शाम और 28 साल की राधा, पहले दोपहर में पहुंची आंगनवाड़ी फिर घर आकर खाया खाना, जैसे हुआ ये हादसा तो मच गई अफरा तफरी, परिजनों ने तत्काल लगाई अस्पताल दौड़, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर

Share On:-

छतरपुर | जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गर्भवती ने आंगनवाड़ी से मिली दवा का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। दवा खाने के कारण ही उसकी जान गई है। महिला को 8 महीने का गर्भ था।
मामला छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा का है। 28 साल की राधा पति रामअवतार यादव की शादी 16 साल पहले हुई थी। उनकी एक 3 साल की बच्ची है। राधा को 8 महीने का गर्भ था। शुक्रवार दोपहर वह आंगनवाड़ी केंद्र राईपुरा में चेकअप कराने गई थी, जहां आंगनवाड़ी वर्कर ने 2 खुली गोलियां पुड़िया में बांधकर दी थी।
उन्होंने कहा था कि शाम को खाना खाने के बाद खा लेना। शाम को राधा ने उन गोलियों का सेवन किया था। कुछ देर बाद उसकी अचानक से तबीयत खराब होने लगी। इस पर उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने चेकअ के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
राधा के पति रामअवतार ने आरोप लगाया कि आंगनवाड़ी से जो खुली दवा दी गई थी, उसी के सेवन के बाद पत्नी की हालत बिगड़ी। पत्नी की मौत दवाई खाने से ही हुई है। वह इस मामले में संबंधित विभाग में शिकायत और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
जिला अस्पताल के डॉक्टर और महिला का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर उमाशंकर पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। बिसरा लैब भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE