नीमच। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद नीमच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारत विकास परिषद द्वारा ब्लड डोनेट का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन मौजूद रहे। भारत विकास परिषद द्वारा इस आयोजन में 51 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य तय किया गया। भारत विकास परिषद के सचिव ललित कुमार राठी ने बताया कि भारत विकास परिषद हर तरह के आयोजन करता है, जिसमें गरीब परिवार के लोगों की सहायता मदद करना हमारा लक्ष्य है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय सचिव ललित कोषाध्यक्ष कन्हैया सीरियल और समाज के अधिक लोग शामिल रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।