बागली। ग्राम नयापुरा के किसान परिवार की बेटी अश्विनी पाटीदार ने अपने परिवार, गांव व समाज का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत और लगन से नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है। नायब तहसीलदार बनने के बाद पहली बार चापड़ा नगर आगमन पर अश्विनी पाटीदार का चापड़ा चौराहे पर पाटीदार समाज संगठन बागली की ओर से स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।जिन्होंने पुष्पमाला देकर अश्विनी का स्वागत किया बता दें कि इस दौरान भमोरी, गुराडियाकला, करनावद सहित कई स्थानों पर नायब तहसीलदार बनने पर अश्विनी का स्वागत हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन भी साथ में उपस्थित रहे।