BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 8:06 pm
KHABAR : नीमच के श्री माधोपुरी बालाजी मंदिर पर शिखर कलश स्थापना एवं भंडारे का आयोजन, भक्तों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बादाम बाई धर्मपत्नी स्व. कालूराम जी शर्मा एवं समस्त कांदईया शर्मा परिवार के तत्वावधान में श्रीमाधोपुरी बालाजी एवं भूत भावन भगवान श्री भोलेनाथ मंदिर के शिखर प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना के तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम तीसरे दिवस 12 जून सोमवार सुबह शिखर  कलश   मंडल पूजन के साथ हुआ। शुभारंभ माधोपुरी बालाजी मंदिर में कलश जल अभिषेक पूजा अर्चना के साथ हुआ।
 मंदिर परिसर में अक्षत स्वास्तिक की रंगोली व्यास पीठ पर श्रृंगारित की गई। पंडित दशरथ शास्त्री, मनोहर नागदा ,मनीष शर्मा, दिनेश शर्मा, ओंमकार शर्मा आदि विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ अमृत जल कलश अभिषेक, परमात्मा जीव स्वरूप शिखर कलश का विधिवत पूजन  विधि विधान के साथ किया गया ।ध्वज, अभिषेक हवन पूजा अर्चना करवाई गई।इस अवसर पर शिखर कलश का हवन यज्ञ ,देव पूजन, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधिवत पूर्ण किए गए।
इस अवसर पर चिरंजी लाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा,घनश्याम शर्मा, विजय शर्मा, जांगिड़ ब्राह्मण समाज के वयोवृद्ध वरिष्ठ छोटे लाल शर्मा ,राजू जायसवाल जांगिड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा,  पुष्पा देवी मनोहर लाल जायसवाल, विष्णुकांता गोवर्धन लाल जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, दिनेश शर्मा , छायाकार राजेश दमामी ,अंकित माली बांग्रेड आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।12 जून सोमवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष तिथि नवमी विक्रम संवत 2080 सुबह 10रू15 बजे कलश स्थापना दोपहर 12.30 भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि 66 वर्ष पूर्व 13 जुलाई 1957 को माधोपुरी बालाजी मंदिर बादाम बाई धर्मपत्नी स्व. कालूराम शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्रभु लाल शर्मा द्वारा  ही निर्माण करवाया गया था। और सौभाग्य है कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज की वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी महिला बादाम बाई के द्वारा ही 66 वर्ष बाद पुनरू मंदिर के शिखर की प्रतिष्ठा और जीर्णाेद्धार का कार्य पुनीत पावन कर कमलों द्वारा किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE