BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 10:45 am
KHABAR : कर्मचारी आंदोलन, चयनित शिक्षकों के बाद अब पेंशनर्स में भी आक्रोश, आज पहले धरना, फिर माता मंदिर तक निकालेंगे रैली, पड़े खबर

Share On:-

भोपाल | लंबित मांगों के निपटारे के लिए अलग-अलग कैडर के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने से चयनित शिक्षक भी राजधानी में आंदोलन पर आमादा है। इनके बाद अब पेंशनर्स ने भी ताल ठोक दी है। यह पेंशनर्स विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को सेकंड स्टॉप स्थित आंबेडकर जयंती मैदान में धरना देंगे। वहां से माता मंदिर तक रैली भी निकालेंगे। दरअसल मध्य प्रदेश विद्युत मंडल को विघटित कर बनाई गई छह कंपनियों के पेंशनर्स ने एकजुट होकर इस आंदोलन का ऐलान किया है। इनके समर्थन में अन्य विभागों के पेंशनर्स भी आ गए हैं।
विद्युत मंडल के पेंशनर्स विद्युत सुधार अधिनियम एवं नियमों में किए गए प्रावधानों का शासन एवं बिजली कंपनियों द्वारा पालन नहीं करने से नाराज हैं। विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं विद्युत मंडल पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आर.के. शर्मा, यूनाइटेड फोरम के संयोजक वीकेएस परिहार, गणेशदत्त जोशी, ओपी बुधोलिया ने बताया कि 55 हजार बिजली पेंशनर एवं 15 हजार कर्मचारी इसमें शामिल होंगे।
ये हैं इनकी प्रमुख मांगें
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरूप पेंशन का कोषालय से भुगतान हो
केंद्रीय तिथि एवं दर से महंगाई राहत भुगतान संबंधी पुरानी पद्धति की बहाली तथा अन्य सेवांत लाभों का समय पर भुगतान हो
निशुल्क हेल्थ स्कीम, वेतन एवं ग्रेड पे की विसंगतियों में सुधार किया जाए
छठवें एवं सातवें वेतन आयोग का बकाया 32 एवं 27 माह के एरियर्स राशि का भुगतान किया जाए
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाए

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE