BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 10:46 am
HOROSCOPE TODAY : सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

सभी ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून की सायं 6 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 17 जुलाई की सुबह 05 बजकर 07 तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

मेष राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।


वृषभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। अपनी वाणी को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने न होने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

मिथुन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव शारीरिक पीड़ा तो दे सकता है किंतु प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी विभाग में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विवादित मामले बाहर सुलझा लेना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके ज्वर तथा शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। इस अवधिके मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन गया हुआ समझें। 

 

सिंह राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई अप्रत्याशित लाभ दिलाएंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। शोधपरक तथा आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवाह संबंधी कार्यों में कुछ बाधा के योग है।

कन्या राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

तुला राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा किंतु यही ग्रह-गोचर भाग्य वृद्धि भी कराएगा। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़े।

वृश्चिक राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेषकर के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विषमताओं के बावजूद सरकारी संस्थाओं में रुके कार्य संपन्न होंगे। किसी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी।

धनु राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

मकर राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में विजयश्री मिलेगी। नया कार्य आरंभ करना चाहें तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। तमाम सुखद सफलताओं के बावजूद किसी अप्रिय समाचार से मन दुखी हो सकता है। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव शोध कार्य में लगे हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास कर रहे हों तो उसमें भी सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य पर ध्यान दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग।

मीन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद संबंधी विवाद थोड़ा और गहरा सकता है। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE