BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 11:03 am
NEWS : संत रमता राम जी के शिष्य संत दिग्विजय राम के सानिध्य में 125 सदस्यीय टीम आध्यात्म यात्रा हेतु भक्त जन बाली-इंडोनेशिया रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के संत रमता राम जी एवं इनके के शिष्य श्रद्धेय संत  दिग्विजय राम जी महाराज के सानिध्य में 7 दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग यात्रा 12 जून से 19 जून 2023 को रखी गयी जिसको, ढोल नगाड़ो से व उपर्णा ओढ़ाकर व गुड प्रसाद देकर विदा किया जिसमें शहर के कई गणमान्य बंधु भी शामिल थे।

सीए डॉ अर्जुन मूँदडा ने बताया कि संत दिग्विजय राम जी के सानिध्य में पूर्व में भी इटली, यूरोप, श्रीलंका, साउथ आफ़्रिका, टर्की, दुबई, सिंगापूर, मलेशिया, क्रूज़ इत्यादि देशों के साथ साथ भारत के करीब करीब सभी मुख्य धार्मिक स्थलों पर कथा एवं सत्संग किये जा चुके हैं।

सम्पत कालिया, अशोक न्याती ने बताया कि आज प्रातः चित्तौड़गढ़ से बाली- इंडोनेशिया जाने वाले भक्त जन गोविंदलाल गदिया, जुगल किशोर बिरला, सोहन लाल पूंगलिया, बसंती लाल गदिया, डॉ जे एल पुंगलिया, सुरेश चंद्र कोठारी, राधा कृष्ण गदिया, कैलाश गदिया, शांति लाल पूंगलिया के परिवार जन को सम्पत कालिया, सीए डॉ अर्जुन मूँदडा, अशोक न्याती, सुरेश न्याती एवं  भक्त जन ने माला, उपरना ओढ़ाकर ढोल नगाढ़ो के साथ विदा किया व बाली-इंडोनेशिया आध्यात्मिक यात्रा हेतु मंगल कमनाए की।
इसके अतिरिक्त चित्तौड़गड़ से कुछ परिवार गोपाल लाल चोखड़ा, विनोद कोठारी, डॉ अशोक माहेश्वरी, नंद किशोर कोठारी आदि सवेरे ट्रेन से रवाना हो गये थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE