BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 11:45 am
NEWS : गुरु दिवाकर कमला कुमुद आराधना स्थल का शिलान्यास सम्पन्न, विधायक आक्या रहे उपस्थित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । जिनशासन प्रभाविका अनुष्ठान आराधिका डाॅ. कुमुदलता म.सा., स्वर साम्राज्ञी डाॅ. महाप्रज्ञा म.सा., वास्तु शिल्पकार डाॅ. पद्मकीर्ति म.सा. एवं राजकीर्ति म.सा. आदि ठाणा-4 का रिठोला चौराहा के पास गुरु दिवाकर कमला कुमुद आराधना स्थल का नींव का मुर्हूत प्रातः 9ः45 बजे क्षेत्रीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य और जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। श्री आदेश्वर पाश्र्व सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक श्रीमाल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि दीर्घा में एडवोकेट नरेन्द्र पोखरना, नवीन पटवारी पूर्व पार्षद, परेश सोनी वाईस चेयरमेन नाथद्वारा, पुष्पा गोखरू भीलवाड़ा अध्यक्ष राष्ट्रीय जैन काॅन्फ्रेंस, शिल्पा पामेचा उदयपुर पार्षद थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां गोशाला का काम चल रहा है।

श्री आदेश्वर पाश्र्व सेवा ट्रस्ट के संरक्षक डाॅ. दामोदर लाल लड्ढा ने कहा कि कार्यक्रम में नेमीचंद धाकड़ कोषाध्यक्ष ट्रस्ट, मोनिका सिसोदिया मुम्बई, पीयूष काबरा, बलवन्त बाघमार, सुनील बोहरा, पवन खटोड़, अशोक मेहता, विमला सेठिया, सदस्य लोक अदालत, चित्तौड़गढ़ जैन महिला परिषद सदस्याओं सहित नगर के गणमान्य बन्धुओं- बहनों की उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुशीला लड्ढा ने किया।

विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने उपस्थिति साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि ये आराधना स्थल का निर्माण कार्य आपका, हम सबका दायित्व है। हम सब मिलकर इस गुरु दिवाकर कमला कुमुद आराधना स्थल को ऐसा श्रेष्ठ बनायेंगे कि चित्तौड़ दुर्ग की तरह ही इसकी पहचान भी विशिष्ट बनें। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने कहा कि आज हमें दृढ़ संकल्पित होकर इस आराधना स्थल को शीघ्र पूरा करवाने में अपना महत्ती योगदान देना है। शिलान्यास कार्यक्रम का दायित्व संभालते हुए नेमीचन्द धाकड़ मुम्बई वालों ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर म.सा. कुमुदलता का मांगलिक आशीर्वचन के रूप में मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE