मनासा। जिले के कंजार्डा-रामपुरा रोड पर ग्राम बंजारी के समीप सोमवार को देर शाम सड़क पर घायल अवस्था में लोगो को एक बाइक सवार चालक को पड़ा देखा।जिसकी सूचना कंजार्डा चौकी पुलिस को दी गयी। मौकास्थल पहुंची चौकी पुलिस ने घायल को मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर निकली, उसी दौरान बीच रास्ते मे थाना 108 एंबुलेंस पहुँच गई व घायल जगदीश-हरलाल भील निवासी बंजारी खूर्द
को तत्काल मनासा शासकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाये। घटना का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।
उक्त व्यक्ति फिसलकर गिरा या किसी ने टक्कर मारी। फिलहाल बेहोशी की हालत में मनासा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार जारी है ।