BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 2:39 pm
KHABAR : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, अधिकारियों को पत्र जारी, 20 जून तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया, पड़े खबर

Share On:-

कर्मचारियों की बड़ी खबर है। उन्हें प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मामले में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में डीपीआई ने पदोन्नति से वंचित रह गए कर्मचारियों की जानकारी की मांग की है।
जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी
डीपीआई के संचालक केके द्विवेदी द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में व्याख्याता संवर्ग की दिनांक 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम पद क्रम सूची के आधार पर कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। इस सूची के आधार पर व्याख्याता संवर्ग के कर्मचारियों को प्राचार्य हाई स्कूल के पद पर प्रमोट किया गया है।
कई लोकसेवक पदोन्नति से वंचित
इस प्रक्रिया में यदि कोई लोकसेवक पदोन्नति से वंचित रह जाता है तो उसकी जानकारी 20 जून 2023 तक संचालनालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 20 जून तक जानकारी आने के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
कर्मचारियों के पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू
बता दें कि इससे पहले डीपीआई द्वारा कर्मचारियों के पदोन्नति की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। वहीं 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम पद क्रम सूची के आधार पर कर्मचारियों को हाई स्कूल के प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई थी। अब बचे हुए कर्मचारियों को भी लाभ देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 20 जून प्रक्रिया को पूरा कराने वाली होगा। जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने जिलावार कर्मचारियों की जानकारी डीपीआई को उपलब्ध करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE